पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपना घर सेवा समिति ने भेजा राशन

अपना घर सेवा समिति ने भेजा राशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपना घर सेवा समिति शाखा वैर द्वारा भरतपुर स्थित बझेरा आश्रम को राशन सामग्री भेजी है। जिसके वाहन को क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष महाराजसिंह तरगवां व कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन महेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। वैर समिति के संयोजक घमंडी लाल मीना ने बताया कि स्थानीय समिति की ओर से अपना घर बझेरा आश्रम को 40 कट्टा गेहूं, 22 कट्टा चूरी, एक पीपा तेल, 3900 रुपए नगद राशि भेजी है। मंडी यार्ड से वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर इंद्रमोहन शर्मा , मोहनलाल गुप्ता, भूरा चौधरी, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...