उपखंड अधिकारी से की मोटर उपलब्ध करवाने की मांग
वैर। गांव भगोरा की जाटव बस्ती के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विधायक कोटे से स्वीकृत डीप बोर के लिए सबमरसिबल मोटर पंप उपलब्ध करवाने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम भगोरा की जाटव बस्ती में विधायक कोटे से अप्रैल 2017 में डीप बोर खोदा गया। जिसका बिजली कनेक्शन 25 दिन पूर्व हो चुका है तथा पानी की टंकी भी बनाई जा चुकी है। कार्यकारी एजेन्सी पंचायत समिति का ठेकेदार रामवीर जाट पर मोटर उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। डीप बोर चालू नहीं होने के कारण ग्रामीणों को गर्मी में पीने के पानी की काफी परेशानी उठानी पड़ रही है तथा दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ज्ञापन पर रणजीसिंह, इस्लाम खान, भंबल, यादराम, जवाहर, बिज्जो, गिर्राज, शिवचरन सहित दो दर्जन से लोगों के हस्ताक्षर मौजूद है।