पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने की मांग

वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैर। वाल्मीकि समाज ने राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा। जिसमें सफाईकर्मी भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने व स्थानीय निकायों में 2002-13 की भांति अन्यत्र स्थानों पर एक से अधिक आवेदन करने की छूट प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री के घोषणा पत्र में राजस्थान में 21,136 सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा की गई है। भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया का चयन लाटरी ड्रा के माध्यम से किया जाए। ज्ञापन पर महीपाल जादो, राजू, अनूप कुमार, हरी सिंह, विकेश कुमार, राकेश, आकाश आदि के हस्ताक्षर मौजूद है।

खबरें और भी हैं...