राहगीरों के लिए जलमंदिर का किया उद्घाटन
वैर। हलैना रोड स्थित बावडी वाले हनुमान मंदिर के पास राधे मित्र मंडल के तत्वावधान में जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन संत रामलखन दास ने मंत्रोच्चारण के साथ किया। जल मंदिर से राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष बल्लाराम धाकड़, महामंत्री संतोष पंडित, प्यारेलाल सैनी, श्रीभान गुर्जर, बाबूलाल सैनी आदि मौजूद थे।