बाल विकास विभाग में रिक्त स्थानों पर आवेदन मांगे
वैर | महिला एवं बाल विकास विभाग ने पांच ग्राम पंचायतों में सहायिका व आशा सहयोगिनी के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं जिनकी अंतिम तिथि 17 अप्रैल नियत की गई है। बाल विकास अधिकारी जितेन्द्र जिंदल ने बताया ग्राम पंचायत मालपुर, केन्द्र मालपुर, नारौली के केन्द्र खोहरा व महाराजपुरा, बझेरा कला के केन्द्र गुठाकर में सहायिका एवं ग्राम पंचायत पाली के केन्द्र बेवर में आशा सहयोगिनी के पद रिक्त है। जिनके लिए आवेदन बाल विकास अधिकारी कार्यालय वैर में जमा करवाये जा सकते हैं।