पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैर में पिकअप की टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त, बिजली ठप

वैर में पिकअप की टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त, बिजली ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटापट्टी नयावास में पशु चारे से भरी पिकअप चालक की लापरवाही से बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया तथा नीचे होकर गुजर रहे राहगीर बाल बाल

बचे। भाजपा मंडल वैर के पूर्व महामंत्री गजेन्द्र धाकड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे कोटापट्टी नयाबास में पशु चारे से भरी पिकअप गाड़ी से निकल रहे बांस 11केवी के तारों में उलझ गये जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया तथा वहां होकर गुजर रहे लोग बाल बाल बचे। पोल के क्षतिग्रस्त होने से विद्युत सप्लाई भी बंद हो गई। विद्युत पोल गिरते ही इसकी सूचना विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को फोन द्वारा देने का प्रयास किया। लेकिन उनका फोन स्विच आॅफ मिला।

खबरें और भी हैं...