वैर। समीपवर्ती गांव भौडागांव में संगीतमय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें भागवत कथा को जनकल्याण का आधार बताया गया। आयोजन समिति के सदस्य राजेन्द्र सिंह केहरी सिंह ने बताया कि कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का पुष्प बर्षा कर स्वागत किया गया। भागवत कथा का वाचन आचार्य शिवराम शास्त्री मोखरोली द्बारा किया जा रहा है। समापन 27 मई को पूर्णाहुति व प्रसादी वितरण के साथ किया जायेगा। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अनेकों लोग मौजूद थे।