• वीवीएस लक्ष्मण की कलम से
सर्वाधिक रोमांचक आईपीएल के अंतिम लीग मैचों में राजस्थान रायल्स प्लेऑफ में पहुंच गई है। 23 मई को उसका एलिमिनेटर मुकाबला केकेआर से होगा। इस आयोजन में 200 से अधिक स्कोर कम ही बने है पर अधिकतर मुकाबले नजदीकी रहे है। स्पिनरों ने इस आयोजन में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है और वैरायटी के साथ गेंदबाजी की है। युवा भारतीय क्रिकेटरों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के मौके लगातार मिलते रहे हैं जो आईपीएल का मूल उद्देश्य भी है। केन िवलियम्सन व एमएस धोनी ने धैर्य और संयम से कप्तानी की है। अब प्रतियोगिता का आखिरी सप्ताह है।