पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा नेता की घर के बाहर से बाइक चोरी

भाजपा नेता की घर के बाहर से बाइक चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा वैर के बिचपुरी पट्टी मोहल्ला से एक भाजपा नेता की सोमवार देर शाम बाइक चोरी हो गई। जिसकी रिपोर्ट पुलिस को दे दी है। पुलिस ने नाकाबंदी पर कोई सुराग नहीं लगा। पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ ने बताया की वह अपनी बाइक हीरो हौंडा पैशन को घर के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया। लौटा तो उसे अपनी बाइक गायब मिली। गौरतलब है कि वैर क्षेत्र में बीते कई दिनों से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इनमें से एक भी मामला नहीं खुला है।

खबरें और भी हैं...