ब्राह्मण महासंघ की कार्यकारिणी गठित
वैर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की तहसील वैर की नवीन कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा किया गया। जिसमें तहसील अध्यक्ष प्रवीण चंद मिश्रा, उपाध्यक्ष रामखिलाड़ी जैमन, सचिव बंटी चाणक्य, महासचिव राजेन्द्रप्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष दामोदर लाल व्यास, महामंत्री खूबीराम शर्मा, प्रवक्ता गोपालराम शर्मा, प्रचार मंत्री मुरारी लाल आदि को मनोनीत किया गया ।