पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत के समापन पर 25 क्विंटल प्रसादी से हुआ भंडारा

भागवत के समापन पर 25 क्विंटल प्रसादी से हुआ भंडारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैर। रियासतकालीन प्राचीन सीतारामजी मंदिर में मंगलवार को संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा के संपूर्ण होने पर भंडारा हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। मालपुए प्रसादी के रूप में वितरित किये गये।प्रसादी का वितरण प्रात 10 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चला तथा महिलाओं द्धारा भजनों के साथ श्रीमदभागवत की विदाई की गई। उल्लेखनीय है कि 7 मई को सीताराम जी मंदिर परिसर में संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा प्रारंभ हुई थी। मंगलवार को कथा समापन पर 25 क्विंटल आटा व अन्य सामग्री से बनी प्रसादी का वितरण किया गया। कस्बा सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर अमित नागपाल ,जौली कटारा ,राधे जिंदल, सुरेश कटारा, लोचन सैनी, रामखिलाड़ी जैमन, रामभरोसी, बाबूलाल गुप्ता, रमनलाल, संतोष, रामस्वरूप मारवाड़ी, सोहन सिंह प्रजापत, प्रभू सैनी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...