कथा... संस्कारों का समापन मत करो...
बैराड़ |नगर परिषद बैराड़ के ठाकुर बाबा मंदिर पर वृंदावन धाम निवासी आचार्य स्वामी देव नारायण आचार्य त्रिदंडी स्वामी के शिष्य मंडल द्वारा संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।भागवत कथा के समापन अवसर पर आचार्य त्रिदंडी स्वामी ने भागवत कथा का महत्व उपस्थित श्रोताओं को सुनाते हुए कहा कि भगवान कृष्ण का संदेश जो कथा में लगातार यहां श्रोताओं ने सुना है उस कथा को अपने मन मस्तिष्क में बसा लो। यदि ऐसा नहीं कर सकते तो कथा का आयोजन व्यर्थ हो जाएगा।