बैराड़ | नगर परिषद बैराड़ के ठाकुर बाबा मंदिर पर चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं 27 परायण समायोजन कार्यक्रम मैं कथा व्यास पंडित लोकेंद्र शास्त्री द्वारा पांचवें दिन की कथा में श्री राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा सुनाई व्यासपीठ से कथा व्यास ने बताया। इस कलयुग में माता पिता की सेवा ही भगवान की पूजा है यदि कोई व्यक्ति मंदिर में जा कर भगवान की पूरे दिन सेवा पूजा करता है और घर पर बैठे वृद्ध माता पिता का तिरस्कार करता है तो उसका भगवान की पूजा करना व्यर्थ है।