हर्रई को आदर्श ग्राम पंचायत चिह्निंत किया
युवा मोर्चा बैराड़ द्वारा क्षेत्र की 41 पंचायतों में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। जिसमें मंडल अध्यक्ष मनीष बंसल द्वारा प्रत्येक पंचायत में युवा मोर्चा प्रभारी नियुक्त किए गए एवे जिला भाजपा की ओर से आदर्श पंचायत के रूप में हर्रई पंचायत में कार्यक्रम के लिए शिवपुरी जिले से मुख्य अतिथि के रूप में राजू बाथम राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त उपस्थित हुए और कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश सिंह चौहान द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सलोनी सिंह धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. तुलाराम यादव, युवा मोर्चा, जिला महामंत्री संजय कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सतीश भार्गव, मंडल प्रभारी जिला मंत्री, संजय तोमर कार्यक्रम प्रभारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धीरज व्यास, मंडल मंत्री केदार यादव, रघुवीर यादव युवामोर्चा मंडल महामंत्री, आशुतोष व्यास, जयपाल तोमर, छत्रपाल यादव, मातादीन प्रजापति अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।