बैराड़| हाल ही में घोषित हुए हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में बैराड़ निवासी भुवनेश मुदगल ने बायोलॉजी संकाय में 500 में से 464 अंक प्राप्त कर ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भुवनेश मुदगल शिक्षक मुन्ना लाल शर्मा एवं शिक्षिका सीमा शर्मा के सुपुत्र हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल बैराड़ के छात्र भुवनेश ने 2 वर्ष पूर्व हाईस्कूल परीक्षा परिणाम मैं भी ब्लॉक में टॉपर रहकर नगर का नाम रोशन किया था। छात्र की उपलब्धि पर उनके परिजनों एवं इष्ट मित्रों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।