बैराड़| नगर परिषद में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद बाईस राम शाक्य द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करवाने एवं किस्त निकालने से पूर्व 10 हजार रुपयों की मांग की जा रही है। नहीं देने पर पार्षद द्वारा उनके आवास स्वीकृत नहीं कराने एवं किस्त की राशि नहीं निकाले दिए जाने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीण मनीराम, संतोष जाटव आदि ने बताया है कि पार्षद बाईस राम द्वारा पूर्व में कुछ लोगों से आवास स्वीकृत कराने के नाम पर एडवांस में ही अवैध रुपए लिए जा चुके हैं। वहीं जिन लोगो ने पैसे दिए हैं उन्हीं कि राशि आई है। वहीं पैसे नहीं देने वाले हितग्राहियों के आवास की किस्त के पैसों को रोकवाने की कोशिश की जा रही है।