पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • धर्म... हम अपने जीवन को अच्छा बनाएं: त्रिदंडी स्वामी

धर्म... हम अपने जीवन को अच्छा बनाएं: त्रिदंडी स्वामी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैराड़ | नगर परिषद बैराड़ के ठाकुर बाबा मंदिर पर वृंदावन धाम निवासी आचार्य स्वामी देव नारायण आचार्य त्रिदंडी स्वामी के शिष्य मंडल द्वारा संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा के अंतिम दिन आचार्य त्रिदंडी स्वामी ने भागवत कथा का महत्व उपस्थित श्रोताओं को सुनाते हुए कहा कि भगवान कृष्ण का संदेश यह है कि हम अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने की कला को सीखते हुए उसे अच्छा बनाएं। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ इन आयोजनों को यदि हम बेहतर ढंग से सीख का माध्यम बनाएं तो इससे सही सीख लेकर जीवन का कल्याण कर सकते है।

खबरें और भी हैं...