पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 30 गांवों में पहुंची किसान बचाओ यात्रा

30 गांवों में पहुंची किसान बचाओ यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोहरी क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही किसान बचाओ एवं युवा आक्रोश यात्रा ने क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों को भ्रमण किया है। शनिवार को इस यात्रा को कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान बचा यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला द्वारा किया जा रहा है। इस यात्रा के संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव एवं सह संयोजक पवन गुप्ता एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत उर्फ छोटू रावत है। यह रथ यात्रा 16मई से शुरू होकर 25 मई तक निकाली जा रही है। इस रथ यात्रा में कांग्रेस के नेता भाजपा सरकार की किसान विरोधी एवं युवा विरोधी नीतियों को किसानों को बता रहे हैं। साथ ही किसानों की प्रमुख समस्याएं जिसमें फसल का उचित मूल्य न मिलना, सूखे से बर्बाद हुई फसल का सही मुआवजा न मिलना, पेयजल की व्यवस्था न होना, किसानों द्वारा आत्मह्त्या करना सहित अन्य समस्याओं की सुनवाई कर रहे हैं। इस मौके पर हरिवल्लभ शुक्ला, ब्रजकिशोर त्रिवेदी, अखिल शर्मा, विजय यादव, आलोक शुक्ला, प्रदीप रावत, पवन गुप्ता, नीरज गुप्ता, अमन सिद्दीकी, नवलेश शर्मा, मनोज नामदेव, डॉ. शिवकुमार पाठक, डॉ. प्रदीप भारद्वाज, दामोदर अवस्थी, रामस्वरूप उदैया, राधावल्लभ शर्मा, देवेंद्र शर्मा आदि साथ चल रहे हैं। किसान यात्रा अभी तक क्षेत्र के बेरवावड़ी, पचीपुरा, अमरौदा, सांपरवाड़ा, नदौरा, नपुरा, देवरिकला, रजौआ, धीगपुर, गोबरा, गोंदरी, रूपापुरा, ठगोसा, ककरई, सड़, बैहरदा, दरगंवा, बहवलपुर, देवपुरा, बीलपुरा, बलरामपुर, रैयन, नारायणपुरा, सतनवाड़ा, जरिया, जौराई, आनंदपुर, नाहरगढ़ा, कैमई, धूम, सुमेढ़, गाजीगढ़, धौरिया आदि ग्रामों का दौरा किया जा चुका है।

किसानों से चर्चा करते कांग्रेसी नेता।

खबरें और भी हैं...