पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कथा..प्रह्लाद जैसी भक्ति ऊंचाइयां देती है

कथा..प्रह्लाद जैसी भक्ति ऊंचाइयां देती है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैराड़ | नगर परिषद बैराड़ के ठाकुर बाबा मंदिर पर राम जानकी भक्त मंडल द्वारा आयोजित भागवत परायण एवं संगीतमय भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन की कथा में कथा व्यास पंडित लोकेंद्र शास्त्री ने उपस्थित श्रोताओं को भक्त ध्रुव एवं प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए कहा कि मनुष्य को भगवान की भक्ति करना है तो ध्रुव प्रह्लाद जैसी करना चाहिए। जिस तरह ध्रुव एवं प्रह्लाद ने संसार रूपी माया जालों को छोड़ते हुए प्रभु के नाम को जीवन में अपनाया तो उन्होंने नाम एवं ऊंचाइयां प्राप्त कर अपने परिवार का उद्धार किया इसी तरह माता.पिता का कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को बचपन से ही भगवान की भक्ति में लगाएं ।

खबरें और भी हैं...