पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉ. आंबेडकर को याद किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरछा | शनिवार शाम करीब 6 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौराहे पर आंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने डॉ. साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर का भारत के निर्माण में योगदान की जानकारी दी। जी.एल.राजौरिया, सरपंच सत्तार भाई, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि हाजी मुन्ना पठान, सुनील नाहर, प्रवीण शर्मा, ईश्वरीलाल नाहर आदि वक्ताओं ने संबोधित करते बाबा साहेब के जीवन पर तथा आरक्षण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर थाना प्रभारी उदयसिंह अलावा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...