पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऋण लेने के बाद समय पर कर्ज चुकाया तो बैंक ने किया ग्राहकों का सम्मान

ऋण लेने के बाद समय पर कर्ज चुकाया तो बैंक ने किया ग्राहकों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरछा | शासन की योजनाओं में हितग्राहियों को मिलने वाला ऋण आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए होती है। हितग्राहियों को समय-समय पर ऋण वापस करना चाहिए।

यह बात मंगलवार को नर्मदा-झाबुआ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में एक अनूठी पहल के तहत समय पर ऋण चुकाने वाले ग्राहकों का सम्मान करते हुए अतिथियों ने कही। बैंक ने ममताबाई अंतरसिंह हनोतिया, रेखाबाई सुभाष शर्मा, चंद्रप्रकाश देवीलाल, बाबूलाल जगन्नाथ तथा बालकृष्ण अनोखीलाल को सम्मानित किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक सतीश अग्रवाल, ज्योतिषाचार्य धनेशचंद्र भारद्वाज, भारतसिंह नाहर डॉ. मनोज शर्मा, फादर थामस सहित गणमान्यजन मौजूद थे।

कालापीपल में भी बैंक का हुआ सम्मान समारोह

कालापीपल | नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक कालापीपल द्वारा मंगलवार को शाखा में ग्राहक मिलन एवं सम्मान समारोह हुआ। इसमें शाखा प्रबंधक रवि ठाकुर ने ग्राहकों को बैंक से प्राप्त सुविधा ग्राहकों का अधिकार एवं उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। ओएलए प्रज्ञा जोशी ने ग्राहकों को जमा से संबंधित व बालमुकुंद पाटीदार ने बीमा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। सुमित पाठक ने विभिन्न ऋण से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक में नियमित अदा कर्ता ग्राहक अचलसिंह मेवाड़ा, लालसिंह विश्वकर्मा, श्रीकांत जैन, रुक्मिणी देवी शर्मा एवं ग्राम सादनखेड़ी के राधा जेएलजी समूह का सम्मान किया गया। रामगोपाल डाबी, दीपक चंदेल, ईश्वर शर्मा, मनोहर मेवाड़ा आदि मौजूद थे।

बेरछा | सम्मानित होने के बाद अतिथियों के साथ खड़े ग्राहक।

कालापीपल | ग्राहकों का सम्मान करते बैंक अधिकारी।

खबरें और भी हैं...