पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निःशुल्क साइकिल का किया वितरण

निःशुल्क साइकिल का किया वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरछा | मंडी स्थित स्थानीय शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2017-18 कक्षा 6 में अध्ययनरत छात्राओं, जो दूरस्थ ग्रामों से स्कूल आती है, उन्हें निःशुल्क साइकल वितरण योजनांतर्गत साइकलों का वितरण गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे किया गया। इसके पूर्व माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर जैन, अध्यक्षता उपसरपंच केतल पटेल, विशेष अतिथि भाजपा नगर महामंत्री धर्मेंद्र वर्मा, ललित जैन, अमित शर्मा आदि थे। स्वागत भाषण एनपी सूर्यवंशी ने दिया। संचालन शिवनारायण कारपेंटर ने किया। इस अवसर पर सरिता नागर, राधा श्रीवास्तव, नीतू सोलंकी, प्रकाश नवल, रामस्वरूप सरिया, बाबूलाल पांचाल, हुकुमसिंह चौधरी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...