पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरछा | पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक पर जा रहे युवक को पकड़ा। बेरछा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देरशाम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बिना नंबर प्लेट की होंडा बाइक लिए युवक खड़ा है जो संभवतः चोरी की है। थाना प्रभारी उदयसिंह अलावा, एएसआई हुकमसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक बाबूलाल मुकाती व आरक्षक विनोद शर्मा बुमडिया बेरछा गांव पहुंचे। जहां बाइक के साथ अफसर पिता यासीन खान उम्र 45 निवासी बुमडिया बेरछा से पुलिस ने जब कागज मांगे, तो वह आनाकानी करने लगा तथा पूछताछ करने पर बाइक अपनी बहन यास्मीन द्वारा दिए जाने की बात कही। बाइक के चेचिस नंबर को सर्च करने पर गाड़ी क्रमांक एमपी 13 डीवी 5717 जो आशाराम पिता आत्माराम आंजना निवासी बघेरा तराना जिला उज्जैन पर रजिस्टर्ड है, की निकली। जो गत दिनों तराना थाना क्षेत्र से चोरी चली गई थी। जिसका अपराध तराना थाने में दर्ज है। बेरछा पुलिस ने आरोपी अफसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि बहन यास्मीन अभी फरार है।

खबरें और भी हैं...