ज्योति ने राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स में जीते 3 मेडल
झज्जर | 38वें राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स स्पर्धा-2018 का आयोजन कर्नाटक के मंगला स्टेडियम में किया गया। इसमें सभी राज्यों से 1600 खिलाड़ियों के अलावा श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। ग्लोबल स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान बेरी की चीफ कंट्रोलर ज्योति ने भी हरियाणा राज्य की तरफ से भाग लिया और एक के बाद तीन प्रतियोगिता में तीन मेडल गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक हासिल किए। मूल रूप से कहानाैर गांव की पुत्रवधु ज्योति ने बताया कि वह स्कूल स्तर से ही एथलेटिक बनना चाहती थी और उन्होंने अपने स्कूल व कॉलेज समय में भी कई अवार्ड हासिल किए हैं।
एथलेिटक्स में मेडल लाने वाली ज्योित।