पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित

हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | झज्जर/बहादुरगढ़

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम में झज्जर जिला पिछले वर्ष की तुलना में 2 पायदान नीचे खिसक गया। बीते वर्ष झज्जर के बच्चों ने जहां प्रदेश भर में दूसरे नंबर हासिल किया था, वहीं इस बार प्रदेश में चौथे नंबर पर रहा। इस बार भी टॉप थ्री में झज्जर का कोई बच्चा नहीं आया। 12858 में से 7898 विद्यार्थी ही पास हुए। यानी 61.42 प्रतिशत। पिछली बार 65.47 फीसदी रिजल्ट रहा था। 4.05 प्रतिशत रिजल्ट इस बार कम रहा। इस बार भी लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियां जहां 67.58 प्रतिशत पास हुई, वहीं 56.26 प्रतिशत लड़के पास हुए। जिला शिक्षा विभाग प्रदेश में टॉप थ्री मेें जगह बनाने की उम्मीद लगाए बैठा था। अब खराब प्रदर्शन के बाद डीईओ आफिस ने सभी सरकारी हाई स्कूल के मुखियाओं से बच्चों के फेल होने का कारण मांग लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह सिवाच ने कहा कि सोमवार से ही सीनियर सेकेंडी और हाई स्कूल के प्रिंसिपलों को बच्चों के फेल होने संबंधी नाेटिस देना शुरू कर दिए हैं। नोटिस मिलने के 7 दिनों के अंदर जवाब देना होगा। जो जवाब आएगा उसका रिव्यू कराकर रिपोर्ट राज्य मुख्यालय में भेजी जाएगी।

2 पायदान नीचे खिसक प्रदेश में चौथे नंबर पर आया झज्जर, 4.05% गिरा रिजल्ट

7 दिन में खराब प्रदर्शन पर प्रिंसिपलों से मांगा जवाब

600

सरकारी और गैर सरकारी स्कूल हैं झज्जर जिले में

12858

कुल बच्चे

7898

बच्चे हुए पास

61.42

प्रतिशत रहा रिजल्ट

65.47

फीसदी था पिछले वर्ष

सफलता की खुशी... न्यूटन हाई स्कूल बच्चों को िमठाई िखलाता प्रबंधन।

लड़के और ज्यादा पिछड़े

6994

लड़कों ने दी थी परीक्षा

3935

हुए पास

56.26

फीसदी रहा रिजल्ट

61.90%

था पिछले वर्ष

5.64

फीसदी गिरा लड़कों का रिजल्ट

लड़कियां

ही रहीं आगे

5864

लड़कियाें ने दी थी परीक्षा

3963

लड़कियां पास

67.58%

रहा रिजल्ट

69.91

फीसदी पिछले वर्ष था रिजल्ट

2.33

फीसदी कर रहा रिजल्ट

सेना से रिटायर्ड दादा की इच्छा पूरी करने को डॉक्टर बनेगी जिले की टॉपर तन्नु

झज्जर. खेड़ी खातीवास निवासी टीचर दंपती की बेटी तन्नु ने 10वीं की परीक्षा में जिले में टॉप किया है। तन्नु डाॅक्टर बनना चाहती है और उसने इसके लिए स्कूली शिक्षा की अहम सीढ़ी चढ़ ली है। तन्नु कहती है कि सेना से सेवानिवृत उसके दादा मैनपाल चाहते हैं कि घर की बड़ी बेटी डाॅक्टर बने, लिहाजा अब वो इसकी तैयारी में ही अपना अधिकांश समय देगी। तन्नु के पिता सुंदर सिंह यादव शहर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मैथ के टीचर हैं। माता अनीता यादव जेबीटी टीचर हैं। लिहाजा तन्नु के मैथ में 100 में 100 अंक आए, जबकि संस्कृत में 99 नंबर आए। जिले में टॉप आने के अलावा 500 में से 490 अंक लेकर न्यूटन हाई स्कूल की छात्रा तन्नु प्रदेश में सातवें स्थान पर है। दसवीं की परीक्षा में रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करने वाली तन्नु का कहना है कि उसे हर हाल में डाॅक्टर बनकर अपने दादा व दादी का सपना पूरा करना है।

7वां स्थान प्रदेश में

किसान के बेटे कर्मजीत को मिला प्रदेश में 10वां स्थान

बेरी | बीएमडी सीनियर सेकंडरी स्कूल माजरा दूबलधन के संचालक दयानंद माजरा ने बताया कि विद्यालय के छात्र कर्मजीत पुत्र राजपाल ने 48७ अंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा में दसवां स्थान प्राप्त किया है। अजय पुत्र महाबीर ने 485 अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दीपांशु पुत्र राजेन्द्र ने 484 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा विद्यालय के कुल 40 विद्यार्थियों में से 23 ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया हैैै। कर्मजीत के पता खेतीबाड़ी करते हैं।

10वां स्थान प्रदेश में

खबरें और भी हैं...