पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद सैनी के कार्यक्रम को रद्द करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

सांसद सैनी के कार्यक्रम को रद्द करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरी में सांसद राजकुमार सैनी की सभा रोकने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन देने आए बेरी के लोग उस समय बिफर गए जब डीसी सोनल गोयल ज्ञापन लेने नहीं आई और सिटीएम को भेज दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने डीसी आॅफिस पर ही धरना दे दिया। सिटीएम फिर ग्रामीणों के पास पहुंचे और डीसी से मिलवाकर उनका गुस्सा शांत कराया। बेरी के लोगों ने सोमवार को जिला प्रशासन को सांसद राजकुमार सैनी को जनसभा करने से रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा। इनेलो नेता एवं जिला पार्षद उपेंद्र कादियान का कहना था कि सांसद सैनी 27 मई को दूबलधन में जनसभा करने आ रहे हैं। उन्हें डर है कि यदि सांसद सैनी उनके गांव में आते हैं तो समाज का भाईचारा बिगड़ सकता है। मांग नहीं माने जाने पर तीनों गांव की महापंचायत होगी। इस दौरान सरपंच महाबीर, सरपंच सोमबीर, जिला पार्षद उपेन्द्र कादयान व कैप्टन राज सिंह, देवराज दूबलधन मौजूद रहे। जिले में सांसद राजकुमार सैनी के 12 से अधिक कार्यक्रम हो चुके हैं, लेकिन शांति रही।

सैनी की सभा को रद्द करने की मांग पर नारेबाजी करते ग्रामीण।

13 को जहाजगढ़ में सभा कर चुके सांसद सैनी

इससे पहले 13 मई को सांसद राजकुमार सैनी दूबलधन से चार किलोमीटर दूर जहाजगढ़ गांव में जनसभा को संबाेधित कर चुके हैं। देर रात आयोजित कार्यक्रम के बावजूद खासी भीड़ जुटी। जहाजगढ़ की तरह दूबलधन भी ऐतिहासिक गांव है। यह बड़ा गांव है। तीन पंचायत हैं। गांव में जाटों के साथ ब्राह्मणों और दूसरी जातियों की भी खासी संख्या है। कार्यक्रम का आयोजन भी ब्राह्मण हरि शमेशर और अन्य की ओर से कराया जा रहा है। इसे लेकर अब विरोध है।

खबरें और भी हैं...