10 संगीन वारदात में शामिल रहा है सुंदर
भास्कर न्यूज | झज्जर
झज्जर पुलिस की सीआईए टीम ने ऑपरेशन क्लीन के तहत मोस्ट वांटेड व एक लाख के इनामी बदमाश को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। एएसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि बेरी-दूबलधन रोड पर ड्रेन नंबर 8 के पुल के पास सोनीपत के गांव हलालपुर के सुरेंद्र उर्फ सुंदर को भागते हुए पकड़ा। सुंदर इन दिनों नरेला के स्वतंत्र नगर में रह रहा था। सुंदर बेरी में दर्ज जान से मारने की नियत से किए गए जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी है। जानलेवा हमले की उपरोक्त वारदात में स्थानीय पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। पकड़ा गया अति वांछित बदमाश सुरेंद्र उर्फ सुंदर, रोहतक के रिठाल गांव के शनिदेव उर्फ कुक्की गिरोह का बदमाश है। पकड़े गए सुंदर ने जेल में बंद सोनीपत के किरडोद के सतीश उर्फ काला की पुलिस कस्टडी में हत्या करने की योजना का खुलासा किया है। पकड़ा गया बदमाश हत्या, हत्या के प्रयास व लूटपाट की 10 वारदात में शामिल रहा है। उसे अदालत ने जेल में भेज दिया।