भास्कर न्यूज | झज्जर/बहादुरगढ़
हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणामों की खुशी जिले भर के छात्र-छात्राओं में देखी गई। झज्जर जिला भले ही पास होने के मामले में प्रदेश भर में टॉप थ्री में स्थान नहीं बना पाया हो, लेकिन लड़कियों ने जिले की साख को बचाने का काम किया। पास होने के मामले के अलावा मेरिट में भी बेटियां अव्वल रहीं। सोमवार को सरकारी और निजी स्कूलों में पास होने वाले बच्चों की खूब चहल-पहल देखी गई। न्यूटन स्कूल की तन्नु प्रदेश की मेरिट सूची में 7वें स्थान पर न्यूटन स्कूल की छात्रा तन्नु झज्जर जिले में प्रथम व प्रदेश की मेरिट सूची में 7वें स्थान पर रही।
डीसी सोनल गोयल ने मेधावी विद्यार्थियों को दी बधाई
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में गत वर्ष की तरह झज्जर जिले में प्रथम स्थान पाने वाली न्यूटन हाई स्कूल की छात्रा तन्नु यादव प्रदेश की मेरिट सूची मेें 7वें स्थान पर रही। तन्नु सहित अन्य विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धि पर डीसी सोनल गोयल ने छात्रा, उसके शिक्षकगण, अभिभावक गणों को बधाई दी। न्यूटन उच्च विद्यालय के मनोज भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय के 96 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिसमें 6 बच्चे 95 प्रतिशत से अधिक रहे। 18 बच्चे 90 प्रतिशत से ऊपर रहे और शेष सभी बच्चे 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके उत्तीर्ण रहे। विद्यालय की तन्नु पुत्री सुंदर ने 490. 98 अंक प्राप्त करके झज्जर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंजलि पुत्री सुरेन्द्र ने 485 में से 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। अक्षु यादव पुत्री अनिल कुमार 479 में से 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित विषय में तन्नु व सौरव ने 100 मेें से 100 अंक प्राप्त किए, जबकि अंजलि ने संस्कृत में 100 में से 100 और तन्नु, अक्षु व साक्षी न 100 में से 99 अंक प्राप्त किए। हिंदी में अंजलि ने 99 अंक प्राप्त किए। सामाजिक विज्ञान में तन्नु ने 98 अंक प्राप्त किए। विज्ञान में साक्षी ओर सौरभ ने 96 अंक प्राप्त किए।
साल्हावास. 10वीं के परीक्षा परिणाम पर खुशी मनाते बीकेडी स्कूल के विद्यार्थी।
कृष्णकांत के 489 अंक
बेरी | फोर्टपुरा बराणी स्थित मदर फुलादेवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या सरोज कुमारी ने बताया कि 10वीं कक्षा का छात्र कृष्णकांत पुत्र रामफूल शास्त्री ने हरियाणा की मेरिट सूची में 489 अंक प्राप्त करके आठवां स्थान प्राप्त किया। प्रियंका पुत्री बिजेन्द्र 486 अंक लेकर विद्यालय में द्वितीय और हरियाणा में 11वां स्थान, यश पुत्र धर्मराज 485 अंक लेकर विद्यालय में तीसरा व हरियाणा में 12वां स्थान, तनु पुत्री नेत्रपाल 484 अंक लेकर विद्यालय में चौथा व हरियाणा में तेरहवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल 29 छात्र में से 7 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 12 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
दी हाईट्स विद्यालय की छात्रा हिमात्री ने मारी बाजी
दी हाईट्स विद्यालय के निदेशक नविन्दर कुमार ने बताया कि 15 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्रा हिमात्री प्रथम, गुंजन द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के 5 छात्रों ने 94 प्रतिशत,15 छात्रों ने 90 प्रतिशत, 25 छात्रों ने 85 प्रतिशत और 40 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
प्रधोतमा ने पाए 460 अंक
बेरी | कासनी स्थित ज्ञान ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुनील भारद्वाज ने बताया कि 32 में से 10 बच्चों ने मेरिट में स्थान पाया है। प्रधोतमा सपुत्री राजकुमार ने 460 अंक लेकर प्रथम स्थान, निधि पुत्री सत्यवान 432 अक लेकर द्वितीय, हर्षकुमार पुत्र राजेश ने 413 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
आरडीएम का हितेश और आदित्य प्रथम
शहर के ग्वालिसन रोड स्थित आरडीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की। इस अवसर पर प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि विद्यालय के हितेश, आदित्य प्रथम, मनदीप दूसरे और आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के कुल 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 20 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
मून लाइट स्कूल के 15
छात्रों की मेरिट आई
शहर में बाबरा रोड सिलानी गेट स्थित सनराइज हाई स्कूल के निदेशक रणधीर सिंह और प्राचार्य विरेंद्र कुमार नरुला ने बताया कि 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड के परिणाम में सफलता हासिल की। विद्यालय के कुल 42 छात्रों में से 15 छात्रों ने मेरिट स्थान और अन्य छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बेरी. 10वीं के अच्छे परिणाम पर प्रसन्न मुद्रा में ज्ञान ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कासनी के विद्यार्थी।
साक्षी ने 481 अंक लेकर नाम किया रोशन
बेरी। रामा कृष्णा विद्या मंदिर के प्राचार्य ने बताया कि साक्षी पुत्री सत्यनारायण ने 481 अंक लेकर प्रथम स्थान, रितिका पुत्री विरेन्द्र 473 अंक लेकर दूसरा स्थान, मोहिनी पुत्री राजेश ने 471 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 20 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 44 बच्चों ने 60 से अधिक अंकों के साथ पास हुए हैं।
बीकेडी स्कूल का
सुरेश प्रथम
साल्हावास। साल्हावास के बीकेडी स्कूल की संचालक सविता देवी ने बताया कि 45 में से 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। 15 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया। बाकी विद्यार्थियों ने परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की। बजरंग पुत्र सुरेश प्रथम स्थान पर रहा। प्रदीप पुत्र सतबीर सिंह दूसरे स्थान पर और टीनू पुत्री विजय सिंह तीसरे स्थान पर रही।
एमडीएस के 21 की आई मेरिट
एमडीएस शिक्षा सदन जसौर खेड़ी के 47 छात्रों में से 21 छात्रों ने मेरिट में जगह बनाई और वही 117 बच्चों ने डिस्टिंक्शन हासिल की। स्कूल के छात्र मनोज कुमार और प्राची ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल राजबाला देशवाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
होलीफेथ स्कूल की नितिक
के आए 485 अंक
बुपनिया गांव स्थित होलीफेथ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल कविता जून ने बताया कि 10वीं हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में उनके स्कूल से कुल 42 बच्चों ने परीक्षा दी। इनमें 17 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया। 22 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की। वहीं, स्कूल की प्रतिभावान छात्रा नितिक पुत्री रमेश निवासी बुपनिया ने 500 में से 485 अंक लेकर जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया। दीपिका पुत्री कुलदीप दलाल सिलोटी ने 93 प्रतिशत अंक लिए। राहुल पुत्र राजवीर बुपनिया ने 91.6 प्रतिशत अंक लिए। प्रिंसिपल कविता जून ने बताया कि 37 बच्चों ने गणित में 90 प्रतिशत से ज्यादा और विज्ञान में 29, हिंदी में 349 सामाजिक विज्ञान में 24 और अंग्रेजी में 21 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया।
विनीत अव्वल
दुल्हेड़ा स्थित ज्योति सीनियर सेकंडरी स्कूल का दसवीं कक्षा का परिणाम अच्छा रहा। छात्र विनीत ने 454 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। 10 बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई।
खेड़ीजट्ट राजकीय स्कूल की
दीक्षा के 91 प्रतिशत अंक
10वीं में खेड़ीजट्ट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने इस परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल में पहला स्थान और सपना 87 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में दूसरे स्थान पर रही। स्कूल प्राचार्या कृष्ण धनखड़ ने बताया कि 10वीं कक्षा का परिणाम 91 प्रतिशत रहा।