पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ.अंबेडकर ने तीन सिद्धांतों से भारत को एक सूत्र में पिरोया था : सांसद दीपेंद्र

डॉ.अंबेडकर ने तीन सिद्धांतों से भारत को एक सूत्र में पिरोया था : सांसद दीपेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के अवसर पर कई जगह कार्यक्रम हुए। भंडारों का प्रसाद बांटा गया। ईस्माइलपुर गांव में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अनेक कार्यक्रमों में शिरकत कर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के जटिया धर्मशाला में कांग्रेस एससी मोर्चा के कार्यक्रम में बाबा साहेब को याद कर उनका स्मरण करते सांसद हुड्डा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने बराबरी, भाईचारा, स्वतंत्रता के तीन सिद्धांतों के माध्यम से भारत को एक सूत्र में पिरोया था। उनकी सोच में इन तीन सिद्धांतों का महत्वपूर्ण स्थान था। उन्होंने ऐसे भारत का सपना देखा था, जिसमें समाज का प्रत्येक वर्ग सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक तौर पर सशक्त बने। बाद में सांसद दीपेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत करते कहा एचएसएसी भर्ती का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। हर नौकरी के सब्जी की तरह रेट लगे थे। यदि मुख्यमंत्री स्वयं जांच करेंगे तो न्याय कैसे होगा। क्योंकि इसमें मुख्यमंत्री से संबंधित लोग ही शामिल हैं। इसलिए पूरी कमेटी भंग होनी चाहिए। संचालन प्रदीप गोच्छी ने किया। इस मौके पर विधायक गीता भुक्कल, पूर्व विधायक हरीराम वाल्मीकि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में राजसिंह जाखड़, राजेश सिलानी, एडवोकेट विकास अहलावत, दीपक धनखड़ मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...