नहर से बुजुर्ग महिला का गला सड़ा शव मिला
बेरी | जवाहरलाल नेहरू नहर मेंं गोछी गांव के नजदीक एक बुजुर्ग महिला की गली सड़ी अवस्था में शव मिला है। सूचना मिलने पर बेरी पुलिस मौके पर पहुंची अाैर ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। बेरी पुलिस ने आस पास के ग्रामीणों को पहचान के लिए बुलाया। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए डैड हाऊस में रखवा दिया।