प्याऊ का निर्माण कराने पर स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान
बेरी | दुबलधन गांव के शिव मंदिर में स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन 98 वर्षीय ललती राम ने गांव में प्याऊ का निर्माण कराया है। इस नेक कार्य के लिए दूबलधन गांव की पंचायत ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मंदिर की कमेटी के सदस्य राजपाल, राजेंद्र, धर्म, हंसराज, सूबे, मांगे, ब्रह्मदास,रघुबीर, रिसाल, रामबीर खपड़वास, सुरेन्द्र भंबेवा, रोहित, सुमेर सांगवान जीता साहब, जगदेव सिंह, जसवंत सिंह, रामनिवास, संजीव प्रदान, अनिल, प्रवीन कुमार, सरपंच महाबीर माैजूद थे।