पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेल में बंद गैंगस्टर काला की हत्या की योजना बना रहे एक लाख के इनामी सुंदर को पकड़ा

जेल में बंद गैंगस्टर काला की हत्या की योजना बना रहे एक लाख के इनामी सुंदर को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | सीआईए टीम ने ऑपरेशन क्लीन के तहत मोस्ट वांटेड व एक लाख के इनामी बदमाश सुंदर को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। बेरी-दूबलधन रोड पर सोनीपत के गांव हलालपुर के सुरेंद्र उर्फ सुंदर को भागते हुए पकड़ा। सुंदर इन दिनों नरेला के स्वतंत्र नगर में रह रहा था। सुंदर बेरी में दर्ज जान से मारने की नीयत से किए गए जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी है। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। सुंदर रोहतक के रिठाल गांव के शनिदेव उर्फ कुक्की गिरोह का बदमाश है।

खबरें और भी हैं...