दुजाना गांव में स्थित दुजाना पब्लिक स्कूल में शारीरिक व मानसिक विकास के लिए योग व ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ आचार्य पवन द्वारा किया गया। आचार्य पवन ने विद्यार्थियों को अंतराल विधि से परिचित कराया। उन्होंने अंतराल विधि के बारे में बताया कि आज के दौर में तनाव को कम करने के लिए यह विधि बहुत जरूरी हैं। तनाव प्रबंधक ने विभिन्न विधियों से अवगत कराया। इस आध्यात्मिक सप्ताह का समापन योगाचार्य रमेश द्वारा कराया गया उन्होंने बच्चों को योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया। सभी बच्चों ने व अध्यापकों ने योगाचार्य के साथ योगाभ्यास किया। आचार्य ने आध्यात्मिक विकास के लिए योग को आवश्यक बताया हैं। आचार्य ने समझाया कि स्वास्थ्य शरीर में स्वस्थ मन या विचार निवास करता है। संस्था के निदेशक राजबीर सैनी ने खेलो के महत्व के बारे में कहा कि खेलों से नकारात्मक शक्ति को विसर्जन होता है। उन्होंने अपनी संस्था के कोच राहुल को आदेश दिया कि वह बच्चों को हर रोज प्रात : एक घंटे की अतिरिक्त क्लास लगाकर खेलों का अभ्यास करवाएं। ताकि स्कूल में खेलों का स्तर निरंतर उपर उठाता है। संस्था में यह सभी गतिविधि स्कूल की प्राचार्य नीलम हुड्डा के नेतृत्व में हुई।