बादली | हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी शांतनु चौहान शनिवार को यूथ कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी दीपक देशवाल के दुल्हेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं से 21 मई को पूरे प्रदेश में लगाए जाने वाले रक्तदान शिविर की जानकारी देते हुए झज्जर में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा से संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक धनखड़ की। शांतनु चौहान ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत र| राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर 21 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी दीपक देशवाल ने बताया कि 21 मई सोमवार को झज्जर की जाट धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सोमबीर कोट, संदीप जाखड़, अमरजीत बेरी, अंकुश दून, रॉकी भंभेवा, देवेंद्र सासरोली, टिन्नू दुल्हेड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।