पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साहित्यकार देवकीनंदन पंचतत्व में विलीन

साहित्यकार देवकीनंदन पंचतत्व में विलीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरी | सामाजिक संस्था प्रकल्प के अध्यक्ष, पूर्व वायु सेना अधिकारी व कवि देवकीनंदन शर्मा का शनिवार को एक दुर्घटना में निधन हो गया। देवकीनंदन शर्मा मूलतः बेरी से थे, लेकिन वायु सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वे काफी वर्षों से शहर की श्रीनगर कॉलोनी में रह रहे थे। शनिवार को उन्होंने 63 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। रविवार को उनका दाह संस्कार वैश्य कॉलेज रोड श्मशान भूमि में किया गया। उनके इकलौते पुत्र अतुल भारद्वाज ने उन्हें मुखाग्नि दी। देवकीनंदन शर्मा ने वायु सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद समाजसेवा व साहित्य जगत की राह चुनी। वे विश्व हिंदू परिषद व अन्य संस्थाओं से जुड़े रहे व सामाजिक संस्था प्रकल्प के माध्यम से आयुर्वेद में लोगो को लाभान्वित भी कर रहे थे। शहर की सामाजिक संस्थाओं, साहित्य जगत, राजनीतिक व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम संस्कार में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, पंडित सुरेश शर्मा, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन अध्यक्ष पंडित मांगे राम, राष्ट्रीय महासचिव पंडित शशिकांत, राष्ट्रीय सचिव नीरज कुमार वत्स, कॉलेज प्राचार्य डॉ जेएन शर्मा, रमेश भाटिया, बैंसी सरपंच कृष्ण छाबड़ा, पार्षद अनीता मिगलानी, श्यामनाथ शर्मा, सतीश पहरावर, अविनाश सैनी, डॉ कपिल कौशिक, पंजाबी ब्राह्मण सभा के सोमनाथ शर्मा, जेपी गौड़, कपिल नागपाल, अनिल भूटानी, पंडित लोकेश शर्मा, सतीश भारद्वाज, संदीप पराशर, मनीष भारद्वाज मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...