झज्जर | झज्जर पुलिस द्वारा अापराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष रूप से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत कई आरोपियों को काबू किया। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर 271 वाहनों के चालान भी किए गए। मारपीट व लड़ाई-झगड़े के मामले में थाना बेरी की एक टीम द्वारा तीन आरोपियों को एमपी माजरा से पकड़ा। संदीप, सतपाल व सागर तीनों को अदालत में पेश किया गया। लड़ाई-झगड़ा व जान से मारने की धमकी देने के मामले में सुर्खपुर निवासी दो आरोपियों अतुल व माया चंद को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 271 वाहनों के चालान किए गए। इनमें ब्लैक फिल्म के 5, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के 115 तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर 3 चालान शामिल हैं।