पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कबीर समिति ने पार्षद का किया सम्मान

कबीर समिति ने पार्षद का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरी | कबीर जागृति धानक समाज सेवा समिति की बैठक बेरी के खेल स्टेडियम में आयोजित की गर्ई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान कृष्ण कुमार खटक ने की। प्रधान कृष्ण खटक ने कहा कि समाज को अंधविश्वास जैसी बुराइयाें, भेदभाव व नशाखोरी से ऊपर उठकर शिक्षा व खेल की तरफ ध्यान देना चाहिए।

नगरपालिका बेरी वार्ड नम्बर 6 से पूनम देवी के पार्षद बनने पर समिति ने समानित किया। समाज के लोगों ने बताया कि वार्ड नम्बर 6 से 30 साल बाद समाज की पूनम देवी ने विजय प्राप्त की है। इससे पहले लगभग 30 साल पहले समाज के सरूप सिंह पार्षद बने थे। इस अवसर पर प्रधान कृष्ण खटक, सूबेदार रामकिशन पटवारी, ओमप्रकाश माजरा, सतेवान, राजा सिवाणा, धर्म दूबलधन, भीम, धर्मबीर, कवर सिंह पूर्व सरपंच बाकरा, रामनिवास बेरी, जयभगवान चिमनी और अशोक दूबलधन माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...