बेरी | दूबलधन माजरा मेें 27 मई को मनाए जाने वाले भगवान परशुराम जयंती समारोह में कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी के आने पर दूबलधन की तीनों पंचायतों से जुड़े लोगों और ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में गुरुवार को तीनों गांवों की पंचायत हुई। अगुवाई राजसिंह ने की। पंचायत में फैसला लिया कि सांसद सैनी को इस दिन गांव में नहीं आने देंगे। पंचायत में आरोप लगाया गया कि सांसद सैनी ने भाईचारा बिगाड़ने का काम किया है। परशुराम सेवा समिति द्वारा किए जा रहे समारोह के संयोजक हरिशमशेर के बुलावे पर सांसद सैनी को दूबलधन माजरा आने का न्योता दिया गया था। इस मामले में तीनों गांवों की पंचायत से जुड़े लोग सोमवार को डीसी को ज्ञापन देंगे।