पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व आर्मी चीफ के गांव में पानी नहीं मिलने पर महिलाओं ने एसडीओ दफ्तर में फोड़े मटके

पूर्व आर्मी चीफ के गांव में पानी नहीं मिलने पर महिलाओं ने एसडीओ दफ्तर में फोड़े मटके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व आर्मी चीफ दलबीर सुहाग के पैतृक गांव बिसहान के ग्रामीण पिछले कई माह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी के एक ट्यूबवेल की खराब मोटर को ठीक नहीं करवाया जा रहा। मंगलवार को महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। इसके बाद सुबह गांव की सरपंच विद्या देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं पब्लिक हेल्थ के आफिस पहुंचीं और एसडीओ दफ्तर के अंदर मटके फोड़कर विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। महिलाओं ने जलघर में बवाल काटा। बाद में विभाग के जेई सुमित के समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं। यहां जेई सुमित का महिलाओं को दो टूक जवाब था कि वह मोटर ठीक करवा सकते हैं। ट्यूवबेल की नई मोटर लगवाने की उनकी पॉवर नहीं है।

बिसहान गांव की सरपंच विद्या देवी, नीलम पंच, राजकली, पूनम बिमला, गीता, मंजू, राजो, शांति, बलवान पंच और रमेश का कहना था कि गांव में दो ट्यूवबेलों से सप्लाई दी जा रही थी। कई माह पहले गोछी वाला पुल बना था उस दौरान एक ट्यूवबेल की लाइन बंद हो गई। अब गांव में एकमात्र ट्यूवबेल से पानी की सप्लाई दी जा रही है। इससे गांव वालों को पूरा पानी नहीं मिल रहा, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण अधिकारियों से इस मामले में मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। ट्यूवबेल की मोटर बार-बार खराब हो रही है, पिछले कई दिन से मोटर खराब है, लेकिन विभाग ठीक करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।

खबरें और भी हैं...