पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाएं बोलीं, सीवरेज व्यवस्था नहीं सुधरी तो देंगीं धरना

महिलाएं बोलीं, सीवरेज व्यवस्था नहीं सुधरी तो देंगीं धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 6 में पब्लिक हेल्थ की ओर से दी जा रही पानी की सप्लाई में सीवर युक्त पानी की सप्लाई दी जा रही है। इस कारण लोग पिछलेेे कई दिन से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

उनका कहना है कि लगातार अधिकारियों से शिकायतों के बाद सुनवाई नहीं है। इससे नाराज महिलाओं ने मंगलवार दोपहर पब्लिक हेल्थ कार्यालय पहुंच नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बेरी में करोड़ों रुपए से बनी सीवर लाइन लोगों को सुविधा पहुंचाने की बजाए कस्बे में रोजाना नई मुसीबत लेकर रही है। इस कारण वार्ड-6 के निवासियों को जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सीवरेज की व्यवस्था जल्द नहीं सुधरी तो विभागीय अधिकारियों के खिलाफ बेमियादी धरना दिया जाएगा।

बेरी. पब्लिक हेल्थ कार्यालय पर विरोध जतातीं वार्ड-6 की महिलाएं।

गंदे पानी की दुर्गंध से कई लोग बीमार हो गए

प्रदर्शनकारी सुरेश, रामकिशन, सुनील, राजेन्द्र सिंह, विनय, संदीप, रमेश ने बताया कि वार्ड-6 की गली का सीवर ओवरफ्लो हो गया है। इसकी वजह से लोगों को बदबूदार माहौल में रहना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों बताया, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हैै। सीवर ओवरफ्लो होने पर गंदे पानी से उठी बदबू के कारण मोहल्ले के कई लोग बीमार हो गए हैं। 24 घंटे बदबू की समस्या बनी रहती है। खास तौर सुबह के समय जब पानी की सप्लाई आती है तो पानी की सप्लाई में सीवर युक्त पानी आता है। यह दूषित पानी गलियों में बहने लगता है, लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं हैैै।

खबरें और भी हैं...