पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर पालिकाओं के प्रधान पदों के लिए अधिसूचना जारी

नगर पालिकाओं के प्रधान पदों के लिए अधिसूचना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी हरियाणा | प्रदेश में विभिन्न नगरपालिकाओं के प्रधानों के पद विभिन्न श्रेणियों के सदस्यों से भरे जाएंगे। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है। कलानौर, बवानीखेड़ा और सिवानी की तीन नगरपालिकाओं के प्रधान के पद अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित सदस्यों में से भरे जाएंगे और इनमें से कलानौर नगरपालिका का पद महिला सदस्य के लिए आरक्षित होगा। फर्रूखनगर एवं रेवाड़ी नगरपालिका के प्रधान के पद पिछड़े वर्ग से संबंधित सदस्यों में से भरे जाएंगे और इनमें से रेवाड़ी का पद महिला सदस्य के लिए आरक्षित होगा।

अटेली मंडी, तावडू, हेली मंडी, पटौदी, खरखौदा, इन्द्री, नीलोखेड़ी, कलायत, नारनौंद, बेरी, जाखल मंडी एवं पुंडरी नगरपालिकाओं के प्रधान के पद सामान्य वर्ग से संबंधित सदस्यों में से भरे जाएंगे और इनमें से तावडू, कलायत, जाखल मंडी और पूंडरी नगरपालिका के पद महिला सदस्यों में से भरे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...