बेरी | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना केे स्काउट व गाइड के छात्र हमेशा की तरह इस बार भी तारा देवी शिमला में छाए रहे। तारा देवी शिमला में 12 मई से 16 मई तक आयोजित कैंप में स्कूल प्राचार्य अजय कौशिक व कृष्ण कुमार स्काउट गाइड के संचालन में 8 छात्रों ने भाग लिया। कैंप इंचार्ज मोहन लाल के नेतृत्व में छात्रों ने सभी प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के छात्र शिखर, साहिल, धीरज, जयदीप, मनोज, चिंटू, नसीब, व अर्बन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बेरी. शिमला में सम्मान वाले राजकीय स्कूल दुजाना के विद्यार्थी