पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 48 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

48 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरी | सिवाना गांव में सामूहिक कन्या विवाह समारोह हुअा। इस माैके पर 48 नवविवाहित वर वधु विवाह जीवन की डाेर में बंधे। सभी काे सिलाई मशीन समेत दूसरा जरूरत का सामान मिला। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति में वैवाहिक परंपरा और परिवार विदेशों की अपेक्षा काफी मजबूत है, और जब परिवार मजबूत होता है तो वैवाहिक जीवन अपने आप सुखी होता है। धनखड़ ने दोहराया कि आज अमेरिका, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड आदि देशों में परिवार मजबूत नहीं है, लिहाजा वहां की वैवाहिक सभ्यता भी सही नहीं है, जिसके कारण हर रोज रिश्ते बनते और टूटते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि मुनियों और देवी देवताओं की तपो भूमि है। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता विक्रम कादियान ने कहा कि सिवाना गांव से एक नए धार्मिक और सामाजिक विवाह कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। दूसरे गांव भी इस तरह के आयोजन करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, जिला परिषद चेयरमैन परमजीत सौलधा, वाइस चेयरमैन योगेश, रविभान राठी, मनीष नंबरदार, राजेंद्र शर्मा, अनिल मातनहेल, एडवोकेट नवीन कादियान, सिवाना के सरपंच हरिओम, राजेश, संजीव, अनिल आदि माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...