- Hindi News
- National
- चोरी के मामले में दो अारोपी महिला गिरफ्तार, एक लाख 20 हजार रुपए भी बरामद
चोरी के मामले में दो अारोपी महिला गिरफ्तार, एक लाख 20 हजार रुपए भी बरामद
पुलिस की टीम ने चोरी के मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ी आरोपी महिलाओं के कब्जे से चोरी शुदा एक लाख बीस हजार रुपए भी बरामद किए गए। थाना प्रबंधक तेलूराम ने बताया कि रोहतास निवासी पुट्ठी मंगल खां जिला हिसार ने दरखास्त देते हुए बताया था कि 11 अप्रैल 2018 को वह बंटी निवासी हांसी के साथ पिकअप गाड़ी में भैंस लेकर बल्लभगढ़ गया था। वहां उसे एक लाख सत्तर हजार रुपए मिले थे, जो उसने गाड़ी के डेशबोर्ड पर रख दिए थे। वापस जाते हुए जब बेरी के पास पहुंचे तो वहां तीन महिलाएं रोड पर खड़ी थी। तीनों ने गाड़ी रुकवाकर गांव काहनौर तक जाने के लिए कहा और गाड़ी में बैठ गई। तीनों महिलाओं ने बेरी से काहनौर रोड़ पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गाड़ी रुकवाई और गाड़ी से नीचे उतर गई। तीनों महिलाओं के गाड़ी से उतर जाने के बाद गांव काहनौर के पास पैसे चेक किए गए तो गाड़ी के डेशबोर्ड से पैसे नहीं मिले।
थाना प्रबंधक ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पकड़ी गई दोनों आरोपी महिलाओं ने 11 अप्रैल 2018 को पिकअप गाड़ी से चोरी किए गए 1,70,000 रुपए के मामले का खुलासा किया। किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ी शक की बिना पर पकड़ी गई दोनों आरोपी महिलाओं के कब्जे से उनकी निशानदेही पर झज्जर स्थित उनके घर से उपरोक्त मामले में चोरी शुदा 1,20,000 रुपए नकद बरामद किए गए। दोनों आरोपी महिलाओं को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। मामले में शामिल तीसरी महिला आरोपी को भी पकड़ने के प्रयास जारी हैं।