बेमेतरा|जिले के अनुविभाग मुख्यालय बेमेतरा, नवागढ़, बेरला एवं साजा में अब प्रत्येक सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आम जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनका निराकरण करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर महादेव कावरे ने जिले के सभी चार अनुविभागीय दंडाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर जनदर्शन प्रत्येक मंगलवार को पूर्ववत बेमेतरा में जारी रहेगा।