बेमेतरा|जोगी कांग्रेस को बेरला क्षेत्र में तगड़ा झटका लगा। यहां जोगी कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष राकेश साहू अपने 50 साथियों के साथ विधायक अवधेश चंदेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष डाॅ. एनके तिवारी के साथ मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के निवास रायपुर में भाजपा में प्रवेश किया। इस संबंध में राकेश साहू ने कहा कि भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित होकर उसकी सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है। राकेश साहू जोगी कांग्रेस में अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे थे। इसलिए उन्होंने सीएम के सामने भाजपा का दामन थामा।