पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो विकास कार्यों के लिए 6.50 लाख रुपए स्वीकृत

दो विकास कार्यों के लिए 6.50 लाख रुपए स्वीकृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा। बेरला ब्लॉक के अंतर्गत सांसद ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर महादेव कावरे ने दो विकास कार्यों के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए को स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने बेरला के ग्राम मजगांव में नवधा चैक से रामायण चौक तक सीसी रोड निर्माण के लिए 1.50 लाख एवं ग्राम हसदा के सरस्वती शिशु मंदिर में अहाता निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

खबरें और भी हैं...