पार्टी संगठन को मजबूत करने, दें सक्रिय भागीदारी: अली
बेमेतरा|स्थानीय विश्राम गृह में जिला युवा कांग्रेस की बैठक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व जिला प्रभारी रेणु मिश्रा, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी विधि नामदेव तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा की विशेष मौजूदगी में हुई।
युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलजार अली की अध्यक्षता में बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के संबंध में चर्चा कर जिम्मेदारी बांटी गई। यहां जिलाध्यक्ष ने युवा कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा संगठन पार्टी की रीढ़ होती है और उन्हीं के ताकत पर कांग्रेस पार्टी की सरकार भी बनाया जाना है।
बेमेतरा विस स्तरीय संकल्प शिविर बेरला में 20 को: युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रेणु मिश्रा ने कहा कि युवा कांग्रेस की विस स्तरीय संकल्प शिविर 20 मई को बेरला में आयोजित किया जाना है। जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में वसीम मुनीर, वैभव मिश्रा, आरिफ भाटिया, अजय आदि उपस्थित थे।
चार पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए किया गया पदमुक्त
बैठकों में अनुपस्थित रहने, कार्यक्रम में नहीं पहुंचने,आदेशों का पालन न कर अनुशासनहीनता बरतने पर राष्ट्रीय प्रभारी इमरान अली की सहमति से प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रेणु मिश्रा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए युकां जिला महासचिव राकेश सोनी बेरला, राहुल पाण्डेय देवकर, बेमेतरा विधानसभा अध्यक्ष बेमेतरा तरुण साहू एवं उपाध्यक्ष अमित कोटवानी को पदमुक्त किया गया है।