शनि जयंती और वट सावित्री व्रत के शुभ संयोग पर हुई शनिदेव की पूजा
कोदवा|कोदवा बेरला मार्ग स्थित शनि मंदिर में कोदवा के युवाओं ने प्रसादी भंडारा का आयोजन किया। ऐसा माना जा रहा है कि शनि जयंती, भौमवती यानि मंगल की अमावस्या और वट सावित्री व्रत का अद्भुत संयोग लगभग दो शताब्दी के बाद पड़ा है। ऐसे में इस दिन का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से शनि की भरपूर कृपा दृष्टि पा सकते हैं। इस मौके पर समाज सेवक रमाकांत जोशी, संदीप वर्मा, राजेश वर्मा, रितेश चंदेश्वर, मुकेश पटेल, शशिकांत जोशी, रूपेश, रितेश वर्मा आदि अनेक शनि भक्त शामिल हुए।