पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हितग्राहियों ने प्रोत्साहन राशि के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार

हितग्राहियों ने प्रोत्साहन राशि के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनता दल यूनाईटेड के जिलाध्यक्ष डाॅ. चुरामन साहू की अगुवाई में बेरला ब्लाक के शौचालय हितग्राहियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर प्रोत्साहन राशि दिलाए जाने की मांग रखी।

यहां हितग्राहियों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि उन्होंने कर्ज लेकर शौचालय का निर्माण कराया है। लेकिन निर्माण पूर्ण होने के बाद प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की वजह से कर्ज वसूली को लेकर लोग परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन राशि के लिए सरपंच, सचिव के लिए संबंधित कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। कलेक्टर से शीघ्र प्रोत्साहन राशि दिलाए जाने की गुहार लगाई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम कुमार देवांगन, महिला मोर्चा अध्यक्ष तेज देवी, महिला कोर कमेटी उषा साहू, राजेंद्र देवांगन संतोष साहू, लेखराम मौजूद रहे।

बेमेतरा. कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे हितग्राही व जदयू पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...